Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > डीएम व एसपी के नेतृत्व में हुआ फ्लैग मार्च

डीएम व एसपी के नेतृत्व में हुआ फ्लैग मार्च

Spread the love

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से नगर निकाय निर्वाचन-2023 को निष्पक्ष, सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के दृष्टिगत किया फ्लैग मार्च

कानपुर देहात 7 मई 2023।जिलाधिकारी नेहा जैन एवं पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने संयुक्त रुप से नगर निकाय निर्वाचन-2023 को निष्पक्ष, सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा जनता में शांति व सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के दृष्टिगत भारी पुलिस बल के साथ नगर पंचायत राजपुर एवं सिकंदरा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों में फ्लैग मार्च किया । फ्लैग मार्च के दौरान नगर निकाय चुनाव-2023 के दृष्टिगत आमजन को स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान करने हेतु प्रेरित कर सुरक्षा का एहसास दिलाया गया । नगर निकाय चुनाव में लोगों को कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने तथा आमजन को भयमुक्त व निडर होकर मतदान करने की अपील की गई तथा सभी को चुनाव में बढ-चढकर मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया । फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से अपील की गई कि चुनाव के दौरान किसी तरह की अफवाह न फैलाये न फैलने दे, अफवाह फैलाने वाले तत्वो पर भी पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है । इसके साथ ही लोगो को बताया गया कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की अराजकता फैलाने वालो लोगों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी तथा नगर निकाय चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता का पालन करने हेतु तथा चुनाव के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु अपील की गई ।

किसी के प्रलोभन में न फंसे,सोच समझकर मतदान करें

इसी क्रम में फ्लैग मार्च के दौरान लोगो को बताया गया कि नगर निकाय चुनाव में किसी के प्रलोभन में न आये तथा सोच समझकर मतदान करें एवं अराजकतत्वों की सूचना समय से पुलिस को दें तथा चुनाव में भाई चारे के साथ रहने का आह्वान किया तथा माहौल खराब करने वालो पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गयी । साथ ही नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर किसी भी तरह की सूचना/अफवाह की जानकारी तुरन्त थाना स्तर पर या यूपी 112 पर देने की अपील की गई । इस दौरान अधिकारीगण, एवं भारी संख्या में पुलिस बल आदि उपस्थित रहे।

बृजबिहारी द्विवेदी/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *