मैथा तहसील के निरीक्षण करती एडीएम गरिमा सिंह
सुनाद न्यूज टीम
05 मई2022
कानपुर देहात। एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह ने बुधवार की शाम कानपुर देहात जिले की मैथा तहसील का वार्षिक निरीक्षण किया। कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं में अधूरी इंट्री देख कमियों के पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही न्यायालयों में लंबित मामलों को समय से निपटाने के निर्देश दिए। तहसील में साफ सफाई सही पाई गई। एडीएम ने तहसील की निर्माणाधीन बाउंड्रीवाल,कैंटीन व बंदीगृह का काम की गुणवत्ता भी परखी। इस मौके पर एसडीएम रमेश कुमार,तहसीलदार पूर्णिमा सिंह,नायब तहसीलदार अर्चना शर्मा,कानूनगो आरके गुप्ता,राघव यादव मौजूद रहे।
