Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > डीएम ने पुखरायां कस्बे का किया निरीक्षण

डीएम ने पुखरायां कस्बे का किया निरीक्षण

साफ सफाई व अतिक्रमण हटाने के दिये निर्देश

सुनाद न्यूज

कुलदीप गौड़

5 मई 2022

पुखरायां(कानपुर देहात)। डीएम नेहा जैन ने भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुखरायां कस्बा, सब्जी मण्डी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, प्राथमिक विद्यालय श्रीरामपुर, रामस्वरूप ग्रामोद्योग विद्यालय का निरीक्षण किया। डीएम को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर के आस-पास गंदगी मिलने पर शिक्षण संस्थान के प्राचार्य को निर्देशित किया कि यहां पर प्रतिदिन साफ सफाई करायी जाए।कहीं गन्दगी न होने पाये, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके बाद डीएम ने पुखरायां कस्बा के निरीक्षण के समय वहां पर लगाये फल, सब्जियां के ठेला मालिकों से कहा कि यहां से ठेला हटाकर सब्जी मण्डी में लगाएं। एसडीएम भोगनीपुर को निर्देश दिये कि कस्बे में हो रहे अतिक्रमण को हटाया जाए।तथा सड़क के किनारे लगे ठेलों को मण्डी में लगवाएं। जिससे कि कस्बे को अतिक्रमण मुक्त किया जाय सके। व दुकानदारों से वार्ता की तथा कहा कि प्रतिबंधित पॉलीथीन का इस्तेमाल न करे।वहीं उन्ह एसडीएम को निर्देश दिये कि एक अभियान चलाकर प्रतिबंधित पॉलीथीन को बन्द कराये। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सब्जी मण्डी पुखरायां का भी निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि यहां पर साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही प्रतिदिन साफ सफाई की जाए। एसडीएम भोगनीपुर को निर्देश दिये कि मण्डी में दुकानदारों को दुकानें लगाने हेतु पर्याप्त व्यवस्था की जाए। दुकानों का चिन्हीकरण करें। जिससे कि किसी को कोई दिक्कत न हो। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय श्रीरामपुर का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी ने विद्यालय में साफ सफाई कराये जाने के निर्देश दिये तथा बच्चों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित करायें, शिक्षक समय से विद्यालय में उपस्थित रहे। इस मौके पर भोगनीपुर उप जिलाधिकारी अजय राय उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *