बेटी की शादी की रस्म निभाते पिता की हुई मौत

सुनाद न्यूज

निखिल चौरसिया

कानपुर देहात। शादी की खुशियां बदली मातम में कलेवा के दौरान दूल्हन के पिता को आया हार्ट अटैक शादी के मंडप में गम का माहौल परिजन व बराती दिखे गमगीन। बड़े अरमानों से अपनी बेटी की विदा करने की एक पिता ने देखी थी की हसरत। शादी के मंडप में लोग खुशी से शादी की रस्में निभा रहे थे। शादी की कलेवा रस्म के दौरान दुल्हन के पिता की मौत के बाद शादी के मंडप में खुशियां मातम में बदल गई। चर्चा रही पिता चंद्रपाल बेटी से विदाई का गम बर्दास्त नही हुआ।

कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ककरारी गांव निवासी युवक अतर सिंह कुशवाहा अपने पुत्र जीतू की शादी रहीम नगर निवासी चंद्रपाल कुशवाहा की पुत्री अंकिता के साथ तय की थी।2 मई को बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से बरात ककरारी गांव से रवाना होकर रसूलाबाद के रहीम नगर पहुंची जहां पर शादी की सभी रस्में पूरी की गई। 3 मई की सुबह जब कलेवा होने से पहले दूल्हन अंकिता के पिता चंद्रपाल कुशवाहा

को आकस्मिक हार्ट अटैक पड़ गया। शादी के मंडप में ही दुल्हन के पिता की आकस्मिक निधन होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। दूल्हा दुल्हन के परिजन से लेकर बाराती तक गमगीन दिखाई दिए। चंद्रपाल कुशवाहा के तीन पुत्र विकास,सुभाष,विपिन दो पुत्रियां है। बेटी अंकिता की शादी को लेकर चंद्रपाल कुशवाहा ने बड़े अरमानों से बेटी की शादी की तैयारियां की थी।

बेटी की विदाई से पहले पिता हुए दुनियां से रुखसत

बेटी की शादी की सभी रस्में पूरी हुई। विदाई से पहले कलेवा की रस्म शुरू होते ही आकस्मिक निधन से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। गमगीन माहौल में सभी के आंखें नम दिखी। बेटी को विदा करने की हसरत पाले चंद्रपाल को बेटी की विदाई से पहले बारातियों व जनातियों ने मिलकर कंधा दिया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *