Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > कृषि दर्शन > अरशदपुर के किसानों की गेंहू की फसल जली

अरशदपुर के किसानों की गेंहू की फसल जली

Spread the love

शिवली,10 मार्च 2023 गर्मी बढ़ते ही आग की घटनाओं में तेजी आ गई है। रविवार की सुबह अरशदपुर गांव में तीन किसानों की करीब तीन बीघा गेंहू की खेत में खड़ी फसल जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया।
रविवार की सुबह भेवान क्षेत्र के खेतों में अचानक आग लग गई। यहां पर खेत अरशदपुर गांव के लोगों के हैं। आग लगते ही खेतों में काम कर रहे ग्रामीण चिल्लाने लगे। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पंपिंग सेट से पानी चलाकर व पतार व घास से आग को बढ़ने से रोका। आग से किसान रामचंद्र,भारत व राजेश की करीब एक एक बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *