Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > कानपुर देहात में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल

कानपुर देहात में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल

Spread the love

लक्ष्मण सिंह लालपुर चौकी प्रभारी,दरोगा अंकित यादव बने भाऊपुर चौकी प्रभारी,जब कि करवेंद्र बने औनहा चौकी प्रभारी,निरीक्षक देवेंद्र सिंह शिवली कोतवाली से व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी बनाए गए

कानपुर देहात,10 मार्च 2023। जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर चौकी प्रभारियों,दरोगा व निरीक्षकों को एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने स्थानांतरित किया है।
लाइन से लक्ष्मण सिंह को लालपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है इसी तरह शिवली कोतवाली की भाऊपुर चौकी प्रभारी मोहम्मद हासिक को हटाकर थाना राजपुर भेजा गया है। कोतवाली में तैनात दरोगा अंकित यादव को नया चौकी प्रभारी बनाया गया है। उनके लिए बागेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा कराना बड़ी चुनौती होगी। शिवली कोतवाली की औनहा चौकी के प्रभारी रंजीत सिंह को थाना सिकन्दरा भेजा है। जब कि गजनेर में तैनात दरोगा करवेंद्र को औनहा चौकी प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली शिवली में तैनात निरीक्षक को देवेंद्र सिंह को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ में तैनाती दी गई है। निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह को पुलिस लाइन से आईजीआरएस व सीसीटीएनएस का प्रभारी बनाया गया। बारा चौकी प्रभारी कौशल कुमार को कोतवाली शिवली,थाना बरौर से ब्रजकिशोर को कोतवाली शिवली भेजा गया है। लालपुर चौकी प्रभारी अनिलेश कुमार को चौकी लालपुर से थाना बरौर भेजा गया है। गजेंद्र पाल सिंह चौकी प्रभारी बिरसिंहपुर,राम बहादुर पाल थाना देवराहट, अनिल कुमार चौकी प्रभारी दस्तमपुर, परवेज अली थाना रूरा, निशांत महेंद्रु चौकी प्रभारी बिहार घाट, जसवीर सिंह चौकी प्रभारी सिठमरा, मोहित कुमार चौकी प्रभारी पामा, रामवीर सिंह चौकी प्रभारी बारा, राकेश कुमार चौकी प्रभारी जिला अस्पताल,धर्मेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी ग्रोथ सेंटर,विश्वेन्द्र मलिक चौकी प्रभारी नारखास बनाया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *