Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > हनुमत कथा-पवनतनय आश्रम में धीरेंद्र शास्त्री लगाएंगे दरबार,कहेंगे कथा

हनुमत कथा-पवनतनय आश्रम में धीरेंद्र शास्त्री लगाएंगे दरबार,कहेंगे कथा

Spread the love

रंजीतपुर स्थित पवन तनय आश्रम में पांच दिन हनुमत रस कथा की बयार बहेगी।बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर व व्यास धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमत कथा 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक सुनाएंगे। इसी बीच उनका दो दिन दिव्य दरबार भी लगेगा।

 

कानपुर देहात,10 मार्च 2023।मैथा शिवली क्षेत्र के रंजीतपुर स्थित पवन तनय आश्रम में पांच दिन हनुमंत रस कथा की बयार बहेगी।बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर व व्यास धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक सुनाएंगे। इसी बीच उनका दो दिन दिव्य दरबार भी लगेगा। कथा में प्रतिदिन कानपुर नगर,देहात व आसपास जिलों से पांच लाख लोगों के आने की उम्मीद है। कार्यक्रम कराने की प्रशासन से अनुमति मिलते रात दिन काम कर तैयारी की जा रही है। कथा आयोजन के लिए करीब सौ बीघे जमीन में जर्मन टेंट लगाया जा रहा है। यह टेंट वाटर प्रूफ होने के साथ ही आंधी को भी झेलने में सक्षम है। सारी तैयारियों को युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है। रविवार की दोपहर में चिलचिलाती धूप में पवन तनय आश्रम के महंत गोपालनन्द जी महाराज स्वयं तैयारियों का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दे रहे हैं।

बृजबिहारी द्विवेदी/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *