Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > शिवली में लुटेरों ने स्टेट हाइवे पर दुस्साहसिक वारदात को दिया अंजाम

शिवली में लुटेरों ने स्टेट हाइवे पर दुस्साहसिक वारदात को दिया अंजाम

Spread the love

कानपुर देहात,07 मार्च 2023। बाइक से पति के साथ जा रही महिला से बाइक सवारों लुटेरों ने झप्पटा मारकर दोनो बाले लूटकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस लुटेरों को पकड़ने में नाकाम रही।घटना गुरुवार शाम स्टेट हाइवे शिवली रसूलाबाद की है।
कानपुर नगर के थाना ककवन के कमालपुर गांव का रहने वाला नागेंद्र अपनी पत्नी प्रीती अपने बच्चों को बाइक पर बिठाकर मैथा से रसूलाबाद जा रहा था। स्टेट हाइवे शिवली रसूलाबाद रोड पर नयापुरवा गांव के पास पीछे से आये बाइक सवार लुटेरों ने महिला के झपटमार कर दोनों कानों के बाले नोच लिए। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की तलाश की। बदमाश पुलिस को धता बताते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *