Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > जर्जर पुलिया पर सड़क चौड़ीकरण की बारी,हादसा को आमंत्रण की तैयारी

जर्जर पुलिया पर सड़क चौड़ीकरण की बारी,हादसा को आमंत्रण की तैयारी

Spread the love

सुनाद पहल–

शिवली,कानपुर देहात,08 मार्च 2023। निर्माणाधीन शिवली रूरा रोड पर जगह जगह पुलियों कक निर्माण चल रहा है। कस्बा से तीन किलोमीटर दूर शिवली बंबा की पुलिया बेहद जर्जर अवस्था में है। इसी पुलिया को चौड़ाकर डामर डालने की तैयारी सड़क बनाने में लगा ठेकेदार कर है। ग्रामीणों ने नई पुलिया बनवाने की मांग की है।
शिवली बंबे पर कई दशक पुरानी पुलिया बनी है। अब शिवली रूरा रोड का चौड़ीकरण चल रहा है। बंबे की पुरानी जर्जर पुलिया के किनारे लेंटर डालकर चौड़ा करने की तैयारी की गई है। ग्रामीण मनीष सैनी ने बताया कि पुरानी पुलिया को चौड़ाकर सड़क पर डामर डालने की तैयारी चल रही है। कस्बे के विजय अग्निहोत्री ने कहा कि जर्जर पुलिया को नया बनाए जाने की जरूरत है। जर्जर पुलिया कभी भी ढह सकती है। जेई महेश कुमार ने बताया कि पुलिया के बारे जानकारी कराई जाएगी। अभी जानकारी नही है।

राजू शुक्ला/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *