मानसून से पहले हटेगा क्रोमियम कचरा

जिले के खानचंद्रपुर में डंप क्रोमियम कचरा का निस्तारण का मामला

कानपुर देहात,07 मार्च 2023 खानचंद्रपुर में डंप क्रोमियम कचरा का निस्तारण कुंभी स्थित दो कंपनी कर रही है। बुधवार को प्रदेश स्तर पर गठित टीम के उप समिति के चार सदस्यीय टीम ने औचक निरीक्षण कर टीम की ओर से मानसून आने पहले क्रोमियम वेस्ट उठाने की बात कही थी। खानचंद्रपुर में खुले में डंप करीब 80 हजार मीट्रिक टन क्रोमियम कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है।
खानचंद्रपुर में डंप क्रोमियम उठान का काम देखने के लिए बुधवार को केंद्रीय प्रदूषण विभाग के मुख्य तकनीकी सलाहकार पी के अग्रवाल के नेतृत्व में केंद्रीय प्रदूषण विभाग के तकनीकी सलाहकार आर के सिंह,मुख्य पर्यावरण अधिकारी राजेंद्र सिंह की टीम पहुंची। टीम ने यहां कचरा निस्तारण की जांच की। इस काम के दौरान मानकों का पालन करने के संबध में जानकारी जुटाई। इसके बाद पूर्वीय सतह, मध्य सतह और निचली सतह के 15 नमूना एकत्र किया। इसके अलावा टीम ने शिवनाथपुरवा में डंप पड़े क्रोमियम स्थल पर भी जांचकर तीन नमूने सैंपल लिया। कुंभी भी ट्रीटमेंट प्लांट में कार्य देखा। इसके बाद रेमकी कंपनी और भारत ऑयल वेस्ट मैनेजमेंट दोनो कंपनियों में प्रयोगशालाओं का भी निरीक्षण किया। टीम ने क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी के साथ बैठक की। मुख्य तकनीकी सलाहकार पी के अग्रवाल ने पूछा कि क्रोमियम कितने दिन पुराना है। क्रोमियम की मिट्टी को कैसे निस्तारण की जाती है। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि सोडियम,एसिड, मैटा सल्फाइड, चूना, सीमेंट से क्रोमियम की मिट्टी का निस्तारण किया जाता है। मुख्य तकनीकी अधिकारी ने निर्देशित किया कि मानसून आने से पहले क्रोमियम उठान का कार्य समाप्त कर लिया जाए। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी ने बताया कि 62 हजार मीट्रिक टन की उठान हो चुकी है। 20 हजार मीट्रिक टन क्रोमियम वेस्ट बचा हुआ है। इस दौरान एडीएम प्रशासन केशव नाथ गुप्ता भी  मौजूद रहे।

रोहित त्रिपाठी/सुनाद न्यूज

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *