Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राजनीति > मैथा में कार्यकर्ताओं ने सांसद भोले का जन्म दिन धूमधाम से मनाया 

मैथा में कार्यकर्ताओं ने सांसद भोले का जन्म दिन धूमधाम से मनाया 

Spread the love

मैथा में भाजपा नेता पिंकी के आवास पर हुआ कार्यक्रम
मैथा,कानपुर देहात 02 मार्च 2023। रविवार को मैथा क्षेत्र में जगह जगह सांसद देवेंद्र सिंह उर्फ भोले सिंह का जन्म दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। मैथा गारब में पूर्व किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह उर्फ पिंकी सिंह चन्देल के आवास पर सांसद अनुज जिला पंचायत अध्यक्ष पति राजू सिंह गौर के साथ केक काटकर मनाया गया। इस दौरान उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। भाजपा नेता पिंकी सिंह ने सांसद देवेंद्र सिंह को मजलूमों, गरीबों, किसानों, युवाओं, का नेता बताते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की टीम की सशक्त कड़ी है। उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। भाजपा नेता पिंकी सिंह चन्देल के भतीजे राहुल सिंह चन्देल ने सांसद अनुज राजू सिंह गौर को चांदी का मुकुट पहना कर स्वागत किया । एडवोकेट रामप्रताप सिंह चौहान व पवन अग्निहोत्री पूर्व मण्डल अध्यक्ष ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर अरविंद त्रिवेदी, प्रबल प्रताप सिंह ,धीरेंद्र सिंह सेंगर ,रामजी अग्निहोत्री ,कल्लू सिंह सेंगर, पप्पू सिंह ,श्रीकांत त्रिवेदी, श्रीकांत अग्निहोत्री, विनोद कुशवाहा, अमित बाजपेई, अतुल सिंह, प्रेम राठौर ,लाला भदौरिया , नीरज राठौर,नितिन गुप्ता ,शोभित गुप्ता, रवी प्रताप सिंह, अखिलेश राठौर ,अर्जुन भदौरिया, मनोज गुप्ता, संतोष इलेक्ट्रॉनिक, सुरेश कुशवाहा, रमेश राठौर मौजूद रहे।

बृजबिहारी द्विवेदी/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *