Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > फांसी पर लटकी मिली विवाहिता,हत्या का आरोप,रिपोर्ट दर्ज

फांसी पर लटकी मिली विवाहिता,हत्या का आरोप,रिपोर्ट दर्ज

Spread the love

शिवली,04मार्च 20223। कस्बे में एक महिला का शव कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला। महिला का पति चाट व पानी के बतासे का ठेला लगाता था। मृतका के पिता ने पति,सास,ससुर,देवर,ननद सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए पुत्री की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा शिवली के शंकर नगर के प्रताप नारायण बाजपेई के मकान में थाना सजेती के निमिदा गांव का रामौतार पत्नी उमा देवी,पिता रामराज,मां पान कुमारी,बहन सुधा,भाई पुष्पेंद्र के साथ रहता है। वह दो वर्ष से कस्बा शिवली में बस अड्डे पर चाट व पानी वाले बतासे का ठेला लगाता है। पति ने बताया कि बीती रात परिजन खाना खाकर सभी सो गए। उसके बाद उमा देवी(25) ने साड़ी से छत के सहारे कुंडे से फांसी लगा ली। उमा कि शादी जुलाई 20 में रामौतार के साथ हुई थी। मूसानगर के जरसेन सुंदरपुर के रहने वाले मृतका के पिता ईश्वरनन्द ने दहेज की अतिरिक्त्त मांग न पूरी करने पर पति रामौतार,ससुर रामराज,सास पानकुमारी,देवर पुष्पेंद्र,ननद सुधा के खिलाफ बेटी उमा की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर एसडीएम जितेंद्र कटियार,सीओ अशपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर अपराध अब्दुल कलाम ने बताया कि दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाकर पति,सास,ससुर,देवर,ननद के खिलाफ।रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

राजू शुक्ला/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *