Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > शिवली पुलिस ने तीन बदमाशों को असलहों के साथ दबोचा

शिवली पुलिस ने तीन बदमाशों को असलहों के साथ दबोचा

Spread the love

कानपुर देहात 01 अप्रैल 2023। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि जागते रहो अभियान के तहत बीतीरात कोतवाली शिवली,चौकी भाऊपुर व औनहा का पुलिस बल भुजपुरा पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस की घेराबंदी को देख बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर जिला औरैया के थाना दिबियापुर के गेहसर गांव का दीपू उर्फ दीपक,इसी गांव का धर्मेन्द्र सिंह उर्फ सोनू व थाना शिवली जोरवारपुर गांव के रहने वाले रंजीत को पकड़ लिया। जब कि चार बदमाश रात का अंधेरा उठाकर भाग निकले। जिनकी तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाशों के पास से तीन तमंचा छह कारतूस व खोका बरामद किया गया है। पकड़े गए बदमाशों को जेल भेज दिया गया।

 

बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस पार्टी

बदमाशों को पकड़ने में शिवली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह,निरीक्षक अपराध अब्दुल कलाम,दरोगा कृपाल सिंह,रंजीत कुमार,अंकित यादव,मोहम्मद हासिक
आरक्षी धर्मेन्द्र यादव,दिलीप सिंह,प्रवीन,जय कुमार,बृज मोहन,प्रदीप यादव,अंकित तोमर शामिल हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *