Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > धर्म कर्म > प्रभु की लीलाएं जगत के लिए कल्याणकारी-मृदुल जी महाराज

प्रभु की लीलाएं जगत के लिए कल्याणकारी-मृदुल जी महाराज

Spread the love

मैथा,28 मार्च 2023। प्रभु कृष्ण की लीलाएं सभी के लिए प्रेरणा हैं। और उनकी लीलाओं में जगत कल्याण का संदेश भी छुपा हुआ है। यह बात मैथा के सम्बहा माता मंदिर पर श्रीमद भागवत कथा सुनाते हुए व्यास मृदुल जी महाराज ने कही।
उन्होंने कहा कि ईश्वर धरती पर पाप बढ़ने पर धरा पर अवतार लेते हैं। जिससे सन्तों व भक्तों को सुख प्राप्त होता है। जब कि दुष्टों का नाश हो जाता है। कहा कि भगवान कृष्ण ने कारागार में जन्म लेकर माता देवकी व पिता वासुदेव के कष्टों को हर लिया। इसके बाद नन्द बाबा व देवकी को अपनी बाल लीलाओं से निहाल किया। और मथुरा में कंस का बध कर सभी को अभय कर दिया। जब कि महाभारत के युद्ध मे सत्य की पताका फहराने के लिए पांडवों का साथ दिया। और असत्य के प्रतीक दुर्योधन का समूल विनाश हो गया। इस मौके पर सोमेश अवस्थी,राजेश त्रिपाठी,विवेक अवस्थी,गौरव त्रिवेदी,कुलदीप सिंह,शवम मिश्रा मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *