Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > Uncategorized > राहत भरा बुधवार: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, सबसे सस्ता डीजल ₹85.83 लीटर और पेट्रोल ₹91.45 लीटर

राहत भरा बुधवार: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए जारी, सबसे सस्ता डीजल ₹85.83 लीटर और पेट्रोल ₹91.45 लीटर

Spread the love

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol diesel new rates) जारी कर दी हैं। आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है।

Petrol Diesel Price Today: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी बुधवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol diesel new rates) जारी कर दी हैं। पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol-diesel price) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज लगातार 27 वां दिन है जब पेट्रोल और डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी लोगों को पेट्रोल-डीजल (Petrol diesel rate today) की बढ़ती कीमतों से  फिलहाल  बड़ी राहत है।

सबसे सस्ता और महंगा पेट्रोल-डीजल
देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.46 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 107.61 रुपये प्रति लीटर। वहीं, सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये लीटर है।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये/लीटर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत (Petrol price today) 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत (Diesel price today) 96.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये लीटर और डीजल 104.77 रुपये लीटर बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल और डीजल क्रमश: 115.12 रुपये और 99.83 रुपये लीटर है। वहीं, चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये लीटर बिक रहा है।  श्रीगंगानगर में पेट्रोल 122.93 रुपये लीटर और डीजल 105.34 रुपये लीटर है। भोपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 118.14 रुपये लीटर और डीजल की कीमत 101.16 रुपये लीटर है। पटना में पेट्रोल-डीजल क्रमश: 116.23 और 101.06 रुपये प्रति लीटर है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *