Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > Uncategorized > दिल्ली में 12 दिन बाद तापमान इतना कम, आज बदलेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली में 12 दिन बाद तापमान इतना कम, आज बदलेगा मौसम का मिजाज

Spread the love

दिल्ली के लोगों को इस बार मार्च और अप्रैल में सामान्य से ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ा है। मार्च में तापमान सामान्य से 3.3 सेल्सियस ज्यादा रहा तो अप्रैल में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्स

दिल्ली को छिटपुट बादलों ने झुलसाने वाली गर्मी से भारी राहत दी है। इसके कारण करीब 12 दिनों बाद राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

दिल्ली के लोगों को इस बार मार्च और अप्रैल में सामान्य से ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ा है। मार्च में तापमान सामान्य से 3.3 सेल्सियस ज्यादा रहा तो अप्रैल में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। लेकिन, अब पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली के मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

बादल छाए रहे
राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार सुबह से सूरज की चमक हल्की रही और आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। इसके चलते लोगों को तीखी धूप से राहत मिली। कड़ी धूप नहीं होने के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय का सामान्य तापमान है। इससे पहले अप्रैल की 21 तारीख को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। अप्रैल की 21 तारीख के बाद यह पहला मौका है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।

वहीं, न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। आर्द्रता का स्तर 68 से 37 फीसदी तक रहा।

सबसे अधिक तापमान मयूर विहार में दर्ज किया गया
मंगलवार को सबसे कम अधिकतम तापमान मयूर विहार में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

झुलसाने वाली गर्मी से चार दिन राहत
मौसम विभाग का अनुमान है कि लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से अभी चार दिनों तक राहत रहेगी। बुधवार को अलग-अलग हिस्सों में धूल भरी आंधी आने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। वहीं, बूंदाबांदी भी हो सकती है। पांच, छह और सात तारीख को दिल्ली के आसमान में हल्के बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी। इसके चलते कड़ी धूप से लोगों को राहत रहेगी। इसके बाद एक बार फिर से आसमान साफ होगा और नौ मई तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *