Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > मवैया-शिवली की सड़क में गड्ढे ही गड्ढे

मवैया-शिवली की सड़क में गड्ढे ही गड्ढे

Spread the love
सुनाद न्यूज टीम
कानपुर देहात।कस्बा शिवली से हरदियानाला तक जाने वाला डामर रोड बेहद खराब दशा है। इस सड़क से एक दर्जन गांवों के लोग आवगवमन करते हैं। ग्रामीणों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
कस्बा शिवली से मवैया गांव तक जाने वाली सड़क का दो किलोमीटर का हिस्सा
हरदियानाला गांव तक बेहद खराब है। सड़क में जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात के बाद से सड़क बेहद खराब हो गई है। इस सड़क से हरदियानाला,बक्सपुरवा,कैलई,मवैया,अश्वनीपुरवा,करोम,भोलानिवादा,दाईताला,चम्पतपुर गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण कहिन अपन बात
सड़क पर बड़े बड़े गड्ढों के चलते चार पहिया वाहनों को दूसरी सड़कों से लेकर जाना पड़ता है। अंशू सिंह,बक्सपुरवा
एक दर्जन गांवों के लोग मवैया रोड से आवागमन करते हैं। खराब सड़क के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धीरू कटियार, सपा नेता,अश्वनीपुरवा
सड़क खराब होने की शिकायत विधायक रसूलाबाद से कहा जाएगा।जिससे आम लोगों को परेशानी कम हो सके। जनार्दन सिंह,ग्राम प्रधान हीरामन शिवली
खराब सड़क को तत्काल सही कराए जाने की जरूरत है। अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। रणविजय सिंह,अधिवक्ता
बोले जिम्मेदार
शीघ्र ही मवैया शिवली की खराब।सड़क को ठीक कराया जाएगा-महेश कुमार,जेई
सड़क खराब होने की बात ग्रामीणों ने बताई है।अधिकारियों को पत्र लिखकर।रोड सही कराया जाएगा-रमेश कुमार,एसडीएम मैथा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *