Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > मैथा तहसील बाउंड्रीवाल के पास मिला शव

मैथा तहसील बाउंड्रीवाल के पास मिला शव

Spread the love

शिवली,15 मार्च 2023। मैथा तहसील की बाउंड्रीवाल के बाहर पीछे एक मिट्टी में शव दबा हुआ है। मंगलवार की शाम शव मिट्टी में दबा होने की चर्चा होते ही सनसनी फैल गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। शव को बाहर निकलवाया गया है। सीओ आशापाल भी मौके पर पहुंचे।
मंगलवार की देर शाम मैथा तहसील की बाउंड्रीवाल के ठीक पीछे कुत्तों ने कुछ जगह खोद दी। ग्रामीण पशु चराने उधर पहुंचे। तो दुर्गंध के साथ शव का कुछ हिस्सा दिखा। सूचना पर पुलिस रात में ही मौके पर जाकर पड़ताल में जुट गई है। इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील मैथा की बाउंड्रीवाल के ठीक पीछे मिट्टी में एक शव गड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची है। पुराना शव गड़ा दिख रहा है। उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है। अधिकारियों के आदेश पर शव बाहर निकाला जाएगा।फोरेंसिक टीम को भी बुलाकर निकलवाया जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *