Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > वेलडन गुंजन,एसपी ने किया सम्मानित

वेलडन गुंजन,एसपी ने किया सम्मानित

Spread the love

कानपुर,15 मार्च 2023। कल्यानपुर शिवली रोड पर वैन आटो की टक्कर के बाद घायलों को अस्पताल लाने पर कानपुर देहात की कोतवाली शिवली की सिपाही गुंजन ठाकुर ने मरीजों का प्राथमिक उपचार कराने में मदद की थी। सोमवार की रात हादसे के बाद अफरातफरी के बीच डेढ़ दर्जन घायल अस्पताल लाए गए। अस्पताल में इतने मरीज आने पर डाक्टर इलाज में जुटे। इसी बीच सिपाही गुंजन ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। जिसकी सभी ने प्रशंसा की। सिपाही गुजन  को एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कार्यालय में बुधवार को प्रशस्ति पत्र व पांच हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया। और हौसला अफजाई करते हुए कहा वेलडन गुंजन। मौजूद अधिकारियों ने भी सिपाही के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

गीतेश अग्निहोत्री/सुनाद न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *