Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > फरार 25 हजार के इनामी को पुलिस ने पकड़ा

फरार 25 हजार के इनामी को पुलिस ने पकड़ा

Spread the love

सुनाद न्यूज

06 जनवरी 2023

राजू शुक्ला

शिवली। पुलिस ने फरार चल रहे पच्चीस हजार के एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एक फायर भी किया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।
कुख्यात विकास दुबे के साथी कुढ़वा निवासी गुड्डन त्रिवेदी का चचेरा भाई उमेश त्रिवेदी की कोतवाली शिवली को गैंगेस्टर में तलाश कर रही थी। पुलिस ने उस पर पच्चीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि बीती रात हवाई पट्टी के पास से मरहमताबाद गांव जाने वाली सड़क पर गैंगेस्टर के आरोपी उमेश त्रिवेदी आने की सूचना पर पुलिस बल के साथ घेराबंदी की। इसी बीच निकले आरोपी ने पुलिस को देख तमंचे से एक फायर भी पुलिस पर ठोक दिया। हालाकि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा,एक कारतूस व खोखा मिला। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *