Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > कानपुर देहात के दो शिक्षक एजुलीडर्स सम्मान से सम्मानित

कानपुर देहात के दो शिक्षक एजुलीडर्स सम्मान से सम्मानित

Spread the love

सुनाद न्यूज

06 फरवरी 2023

गीतेश अग्निहोत्री

कानपुर देहात।विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिले के दो शिक्षकों
मैथा के ककरदही प्राथमिक विद्यालय
की प्रधानाध्यापक नीति मिश्रा व उच्च प्राथमिक विद्यालय अंता रसूलाबाद के
सहायक अध्यापक विनीत कुमार मिश्रा को एजुलीडर्स यूपी अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। शनिवार को लखनऊ के उद्यमिता विकास संस्थान भवन में आयोजित कार्यक्रम में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद , सहायक शिक्षा निदेशक रामतीर्थ सिद्धार्थ , परियोजना निदेशक श्याम किशोर तिवारी एवं सरल ऐप के डेवलपर विद्यासागर के द्वारा पूरे प्रदेश के चयनित 150 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन डॉक्टर सर्वेष्ट मिश्रा द्वारा किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *