Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > कानपुर देहात में दो करोड़ 92 लाख का गड़बड़ घोटाला

कानपुर देहात में दो करोड़ 92 लाख का गड़बड़ घोटाला

Spread the love

जिला पंचायत राज अधिकारी ने दर्ज कराई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

सुनाद न्यूज

05 फरवरी 2023

कानपुर देहात। जिले में स्वच्छता अभियान के नाम बड़ा गड़बड़ घोटाला सामने आया है। अज्ञात अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ जिला पंचायतराज अधिकारी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला पंचायतराज अधिकारी ने रिपोर्ट में कहा कि करीब दो करोड़ 92 लाख रुपए का दुरुपयोग व गवन किया गया है।
सीडीओ सौम्या पांडेय ने स्वच्छ भारत अभियान फेज 2 के ठोस व तरल अवशिष्ट प्रबंधन हेतु जिले के ब्लाकों को दी गई धनराशि की जांच कराने पर धन का दुरुपयोग व घोटाला सामने आया। जिला पंचायतराज अधिकारी अभिलाष बाबू ने पुलिस को बताया कि एक बड़ी धन राशि दो करोड़ 92 लाख रुपए के धन का गवन व दुरुपयोग किया गया है।

महोत्सव के समय गड़बड़झाला सामने आना अच्छा संकेत नही

कानपुर महोत्सव के समय बड़ी धनराशि का गड़बड़ घोटाला सामने आया है। जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।जिले में महोत्सव के समय इस तरह की बात सामने आना अच्छा संकेत नही माना जा रहा है।

गांव,ब्लाक से लेकर जिले के अधिकारी भी लपेटे में आएंगे

पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है। बड़ी धनराशि का गवन व दुरुपयोग किया गया है। माना जा रहा है। कि इसमें कई ग्राम पंचायतों के अधिकारियों,प्रधानों व जिले के कई अधिकारियों की गर्दन फंस सकती हैं। रिपोर्ट में भी कहा गया है। कि इसमें कुछ प्रधानों,कर्मचारियों,अधिकारियों से यह संभव नही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *