Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राष्ट्रीय > सीडीओ सौम्या पांडेय को मिली बड़ी उपलब्धि

सीडीओ सौम्या पांडेय को मिली बड़ी उपलब्धि

Spread the love

भारत वर्ष में वरनाली डेका(आईएएस), डिप्टी कमिश्नर के साथ जनपद की मुख्य विकास अधिकारी प्रमुख वक्ता के रूप में जनपद कानपुर देहात से अपने प्रयासों को साझा करेंगी।

सुनाद न्यूज

21 जनवरी 2023

गीतेश अग्निहोत्री

कानपुर देहात। जिले की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के ‘कैच द रैन” अभियान के अंतर्गत वर्षा के पानी के बचाव हेतु किए जा रहे कार्यों एवं तैयारियों को साझा करने का प्रस्ताव मिला है। 21 जनवरी 2023 (शनिवार) को अपराह्न 03:30 बजे जल श्रृंखला वेबिनार के तहत ‘जल प्रबंधन के सर्वोत्तम अभ्यास’ विषय पर आयोजित 36वें संस्करण में मुख्य विकास अधिकारी अपने विचार रखेंगी।

अर्चना वर्मा(आईएएस) परियोजना निदेशक, जल शक्ति मंत्रालय(नेशनल वॉटर मिशन, भारत सरकार की विशेष समान्नित उपस्थिति में जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे के साथ साथ वरनाली डेका(आईएएस), डिप्टी कमिश्नर, कोकराझार, आसाम के प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को मौका दिया गया। पूरे भारत वर्ष में वरनाली डेका(आईएएस), डिप्टी कमिश्नर के साथ जनपद की मुख्य विकास अधिकारी प्रमुख वक्ता के रूप में जनपद कानपुर देहात से अपने प्रयासों को साझा करेंगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *