Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > नीम के पेड़ से लटक की आत्महत्या,जांच शुरू

नीम के पेड़ से लटक की आत्महत्या,जांच शुरू

Spread the love

सुनाद न्यूज
22 जनवरी
आशीष कुमार

मैथा। एक मजदूर ने खेत पर नीम के पेड़ से दुप्पटा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू की है।
कोतवाली शिवली की मैथा चौकी के गांव भक्तिनपुरवा के पिंटू(22) ने शनिवार की दोपहर गांव के बाहर नीम के पेड़ में दुप्पटा का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। पिंटू मजदूरी कर गुजारा करता था।
दोपहर में ग्रामीण खेतों पर गए। नीम के पेड़ में पिंटू का शव लटकता देखा। सूचना पर मैथा चौकी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। मृतक की शादी छह माह पूर्व हुई थी। पत्नी रोशनी का रो रोकर बुरा हाल था। मां माया देवी,भाई रिंकू,बहन रेशमा,वंदना भी बिलख पड़ी। ट्रैक्टर अपराध अब्दुल कलाम ने बताया प्रथम दृष्टया पिंटू ने नीम के पेड़ से लटक कर गृह कलह के चलते आत्महत्या की है। परिजनों ने एक दो बार पहले भी इस तरह के प्रयास करने की बात बताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *