Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > मैथा में होली जैसा जला ट्रांसफार्मर

मैथा में होली जैसा जला ट्रांसफार्मर

Spread the love

सुनाद न्यूज

21 जनवरी 2023

शिवली/मैथा। मैथा कस्बा में रनियां रोड पर रखा ट्रांसफार्मर में शुक्रवार की सुबह एकाएक आग लग गई। ट्रांसफार्मर धू धू कर जल गया। कुछ देर आवागमन बाधित रहा। ट्रांसफार्मर केसामने दो घरों के लोग बाल बाल बच गए। ट्रांसफार्मर के जल जाने से दो गांवों की बिजली सप्लाई ठप्प पड़ गई है।
कोतवाली शिवली के मैथा कस्बे में रनियां रोड किनारे अवधेश व श्याम बाबू के मकान के सामने ट्रांसफार्मर रखा है। शुक्रवार की सुबह इसी ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना मैथा बिजली घर मे दी गई। बिजली कटने के बाद ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जल जाने से मारग मैथा,गारब मैथा में करीब ढाई सौ उपभोक्ताओं व एक बैंक की बिजली सप्लाई ठप्प पड़ गई। ग्रामीण कल्लू सिंह,मोहम्मद यासीन,दीपू गुप्ता,सन्तोष शुक्ला,राकजकुमार,रामनारायन,मुनेश,भगवती प्रसाद,सुबोध मिश्रा,वीरेंद्र भदौरिया ने ट्रांसफार्मर तत्काल ठीक किया जाना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *