Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > कानपुर गहलौ बस सेवा का संचालन हुआ शुरू

कानपुर गहलौ बस सेवा का संचालन हुआ शुरू

Spread the love

सुनाद न्यूज

21 जनवरी 2023

शिवली/मैथा। करीब एक पखवारे से ठप्प पड़ी रावतपुर कानपुर से मैथा तहसील होकर गहलो बाजार तक चलने वाली सिटी बस सेवा बहाल हो गई है। सेवा बहाल होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है।
मालूम हो कि करीब दो वर्ष से सस्ते किराए वाली सिटी बस सेवा रावतपुर से चल कर गहलो गांव में रात्रि में रुकती थी। जो पूरे दिन में चार चक्कर लगाती थी। यह बस सेवा 3 जनवरी से बंद हो हो गई थी। ग्रामीण सन्तोष कुमार,मोहम्मद यासीन,पिंकी सिंह,रणविजय सिंह ने बताया कि बुधवार से बस सेवा फिर से शुरू हो गई। आरएम धर्मवीर सिंह ने बस सेवा बहाल होने का आश्वासन दिया था।

इन गांवों के लोगों को हुई सुविधा

शिवली। बस सेवा बंद होने से गहलो,सूतनपुरवा, जुगराजपुर,संभरपुर, साहनीखेड़ा,औंगी,तातमऊ,हथिका,कुढ़वा,गुलजारीपूरवा,सभापुरवा,देवीपुर,मैथा बाजार,मारग,गारब,मांडा,मैथा तहसील,बैरी सवाई,बैरी दरियाव,शोभन,सूरजपुर बाघपुर,टोडरपुर,रैकेपुर,टिकरा,मकसूदाबाद आदि करीब 35 गांवों के आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही थी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *