Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > बलवंत सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच हो-अखिलेश यादव

बलवंत सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच हो-अखिलेश यादव

Spread the love

सुनाद न्यूज

19 दिसंबर 22

ब्रजबिहारी द्विवेदी

कानपुर देहात। बलवंत हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने की है। वह सोमवार को शिवली के सरैयां लालपुर में पुलिस प्रताड़ना में मरे बलवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात के बाद कही।
मृतक बलवंत की पत्नी शालिनी,पिता मुन्ना सिंह,चाचा अंगद सिंह व कल्लू सिंह से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद सरकार दे।एडीएम वित्त एवं राजस्व,घनश्याम चौरसिया, केशवनाथ,एसडीएम मैथा महेंद्र कुमार एसडीएम डेरापुर,सपा नेता वीरसेन यादव,विधायक अमिताभ बाजपेई,पूर्व सांसद राजाराम पाल,नीरज सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *