शोभन मंदिर में होती है विश्वस्तरीय रामलीला

सुनाद न्यूज

20 दिसंबर 22

गीतेश अग्निहोत्री

कानपुर देहात। जिले के विख्यात शोभन हनुमान मंदिर में प्रति वर्ष वार्षिकोत्सव पर विश्वस्तरीय रामलीला का आयोजन किया जाता है। जिस तरह अयोध्या व बनारस में रामलीला आयोजित होती है। वार्षिकोत्सव महंत सदगुरु रघुनन्दन स्वामी की जयंती पर यह आयोजन होता है। आयोजन गौरी माता के आंगन गौरीकुंड पर होता है। यह परंपरा स्वामी शोभन सरकार के समय से मनाई जा रही है। मेला का आयोजन होता है। सुयोग्य आचार्य लगातार सात दिनों तक देश समाज मे सुख शांति के लिये आहुतियां डालते है। और विशाल भंडारा आयोजित होता है। जिसमें हजारों लोग प्रतिदिन प्रसाद गृहण करते हैं। अब वार्षिकोत्सव सर्वराकार महंत हरिशणम पांडेय के देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया जाता है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *