Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > अखिलेश लगाएंगे बलवंत के परिजनों को मरहम

अखिलेश लगाएंगे बलवंत के परिजनों को मरहम

Spread the love

 

पुलिस हिरासत में मरे कानपुर देहात के बलवंत का मामला

सुनाद न्यूज

18 दिसंबर 22

गीतेश अग्निहोत्री

कानपुर देहात। रनियां थाने में पुलिस हिरासत में मरे बलवंत सिंह के परिजनों से मिलने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार की दोपहर शिवली कोतवाली के सरैया लालपुर आएंगे।छह दिनों पहले पुलिस प्रताड़ना में रनियां थाने में बलवंत की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के चाचा अंगद सिंह ने तत्कालीन पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, रनिया थाना प्रभारी शिव कुमार सिंह, मैथा चौकी प्रभारी ज्ञानप्रकाश सिंह,एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान,सांसद भोले सिंह,सांसद सुब्रत पाठक,विधायक अभिजीत सिंह सांगा,भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह,आप के जिलाध्यक्ष विवेश यादव,सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव,सपा नेता अनूप सिंह व नीरज सिंह पीड़ित परिजनों से अभी तक मिलने आ चुके हैं। सपा नेता अनूप सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर पूर्व सीएम अखिलेश यादव मृतक बलवंत सिंह के गांव सरैयां पहुंचेगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *