Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > सांसद पाठक पहुंचे सरैयां,पीड़िता को दी गोपनीय मदद

सांसद पाठक पहुंचे सरैयां,पीड़िता को दी गोपनीय मदद

Spread the love

सुनाद न्यूज

17 दिसंबर22

कानपुर देहात। कन्नौज के सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रत पाठक शिवली कोतवाली के सरैयां लालपुर गांव शनिवार को पहुंचे। वे पुलिस प्रताड़ना से मरे बलवंत सिंह के घर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे।उन्होंने मृतक बलवंत की पत्नी को सांत्वना देने के बाद गोपनीय आर्थिक मदद भी प्रदान की। मृतक की पत्नी शालिनी से कहा कि इंसाफ होगा। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में सरकार पीड़ित परिजनों के साथ है। साथ ही कहा कि निष्पक्ष जांच होगी। और इस घटना से जुड़े सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी बच नही सकेगा। उनके साथ सतीश शुक्ला,बब्बन शर्मा मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *