बिलावल का कानपुर देहात में फूंका गया पुतला

सुनाद न्यूज

17 दिसंबर 22

गीतेश अग्निहोत्री

कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात द्वारा पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा भारत के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा पार्टी कार्यालय से जिला मुख्यालय तक विरोध मार्च निकाला गया एवं पुतला फूंका गया। इस विरोध मार्च में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान सहित भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर जिला मुख्यालय के सामने पुतला फूंका गया।कैबिनेट मंत्री ने कहा पाकिस्तान की हालत खस्ताहाल है वहां लोकतंत्र का दिखावा है। सही शब्दों में इस देश का नाम आतंकीस्तान होना चाहिए। जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने कहा पाकिस्तान का अस्तित्व दुनिया के नक्शे पर वह भारत के कारण है। सेना जल्द ही पीओके पर कब्जा कर तिरंगा फहराएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री ने कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था गर्त में जा चुकी है जल्द ही पाकिस्तान दिवालिया होने वाला है। वहां के हुक्मरानों की नींद उड़ी हुई है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान बंसलाल कटियार मदन पांडेय,निर्मला संखवार,मीडिया प्रभारी विकास मिश्र ने विचार व्यक्त किए।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *