Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > रसूलाबाद ब्लाक में भारी लापरवाही देख सीडीओ का पारा चढ़ा

रसूलाबाद ब्लाक में भारी लापरवाही देख सीडीओ का पारा चढ़ा

Spread the love

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड रसूलाबाद का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

लगातार दिए जा रहे निर्देशों के बाद भी सचिवों, खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पं) द्वारा लापरवाही बरतने पर मुख्य विकास अधिकारी ने की कार्यवाही

खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पं)सचिवों को थमाया कारण बताओ नोटिस एवं स्पष्टीकरण*

*सचिव अमित कुमार द्वारा अपने दत्तिवों का निर्वाहन सही तरीके से ना किए जाने एवं बिना अनुमति के अवकाश पर चले जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यवाही किए जाने के दिए निर्देश

सुनाद न्यूज

17 दिसंबर 2022

गीतेश अग्निहोत्री

कानपुर देहात।विकास खंड कार्यालय रसूलाबाद का मुख्य विकास अधिकारी।सौम्या पांडेय ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सर्विस बुक सहित विभिन्न दफ्तरों के रख रखाव को देखा। ब्लॉक सभागार में समीक्षा बैठक भी की। मनरेगा के कार्य में लापरवाही से उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। वहीं बैठक में ग्राम पंचायत सचिव अमित कुमार अनुपस्थित रहे तो कार्रवाई के लिए संस्तुति की।
शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय रसूलाबाद ब्लॉक पहुंचीं। जहां उन्होंने ब्लॉक का निरीक्षण किया। ब्लॉक में उन्होंने सबसे पहले बीडीओ कार्यालय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय सहित स्थापना पटेल कार्यालय को देखा। जहां आवासों के लक्ष्य व डिमांड के बारे में जानकारी ली। मनरेगा के कार्य में संतोषजनक प्रगति न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। वहीं केवल 1 ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का कार्य पूरा मिला। जिस पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की और कहा कि अमृत सरोवर के कार्यों में तेजी लाई जाए। वही कायाकल्प की समीक्षा में खराब प्रगति पाए जाने पर डीपीआरओ एवं एडीओ पंचायत को नोटिस जारी करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया। इस मौके पर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। वही सचिव अमित कुमार द्वारा कार्य में शिथिलता बरतने एवं बिना सूचित किया अवकाश पर रहने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए साथ ही सहायक अधिकारी पंचायत द्वारा कार्य में शिथिलता बरतने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने उन पर भी कड़ी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, परियोजना निदेशक दिनेश कुमार यादव एवं अन्य अधिकारी रहे उपस्थित।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *