Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > सीएम योगी की चेतावनी, छेड़खानी करने वाले को अगला चौराहा आने के पहले ढेर कर देगी पुलिस

सीएम योगी की चेतावनी, छेड़खानी करने वाले को अगला चौराहा आने के पहले ढेर कर देगी पुलिस

Spread the love

सुनाद न्यूज

10 दिसंबर 2022

गीतेश अग्निहोत्री
कानपुर-उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने 387.59 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. सीएम ने प्रदेश की बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा पर भी बात की।सीएम ने कहा कि अब कोई भी समाज विरोध तत्व अपराध करने की हिम्मत नहीं कर रहा है।अगर किसी ने किसी चौराहे पर शरारत या छेड़छाड़ की तो भागने से पहले अगले ही चौराहे पर पुलिस उसको ढेर कर चुकी होगी।
उन्होंने बताया कि अपराध करने वाले की तस्वीर चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी होगी।प्रदेश को भयमुक्त वातावरण इस सरकार की प्राथमिकता रही है. इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा।गौरतलब है मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सीएसए (चंद्र शेखर आज़ाद कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय) में हेलीपैड पर उतरा।इसके बाद सीएम वीएसएसडी कॉलेज ग्राउंड में प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे. जिसे संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
उन्होंने कानपुर के इतिहास के पन्नों को पलटते हुए कहा कि महानगर कभी उत्तर भारत के मैनचेस्टर के रूप में जाना जाता था. साथ ही पूरे देश के लिए रोजगार मुहैया कराता था।लेकिन 70-80 के दशक में महानगर अराजकता और अव्यवस्था का शिकार हो गया. सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार यहां की छवि बदलने का प्रयास कर रही है। बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा मामले पर सीएम ने बताया कि आईसीसीसी के तहत कानपुर सहित प्रदेश के 18 शहरों को सेफ सिटी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम का व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *