Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > कानपुर देहात में 482 जोड़ों ने जीवन भर साथ निभाने के वादे के साथ थामा हाथ

कानपुर देहात में 482 जोड़ों ने जीवन भर साथ निभाने के वादे के साथ थामा हाथ

Spread the love

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह संपन्न

सुनाद न्यूज
09 दिसंबर 2022

गीतेश अग्निहोत्री

कानपुर देहात। जिले के ईको पार्क माती प्रांगण में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अकबरपुर, सरवनखेड़ा व मैथा के कुल 114 जोड़ों के विवाह समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग प्रतिभा शुक्ला  ने नव युगल जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

प्रदेश सरकार गरीब के उत्थान में जुटी-प्रतिभा शुक्ला

मंत्री प्रातिभा शुक्ला ने कहा की प्रदेश सरकार गरीब परिवारों के उत्थान हेतु कार्यरत है। उन्होंने कहा कि यह गरीबों की सरकार है, गरीबों को बढ़ावा देने हेतु उनके परिवारों में जन्मी बेटी की शिक्षा के साथ ही उनके विवाह हेतु यह योजना संचालित है।

विवाहित जोड़ो को यह मिला सामान

विवाह में प्रत्येक जोड़े को नव विवाहित दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु कन्या के खाते में 35 हजार रूपये की धनराशि का अनुदान सीधे वधु के खाते में दी जाती है। एवं विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री यथा- कपड़े, बिछिया, पायल, बर्तन आदि हेतु 10 हजार रूपये की धनराशि से क्रय करते हुए प्रदान किये जाते है तथा प्रत्येक जोड़े के विवाह आयोजन पर 06 हजार की धनराशि व्यय किये जाने की व्यवस्था है। एक जोड़े के विवाह पर कुल 51 हजार रूपये की धनराशि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन हेतु आशीर्वाद दिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी जोड़ों को सोने व चांदी के आभूषण भी बधाइयों के साथ दिए एवं इसी के साथ उन्होनें सहजन व तुलसी का भी पौधा दिया गया जिससे नवविवाहित जोड़े पर्यावरण में अपना सहयोग देते हुए अपने नए जीवन का प्रारंभ कर सकें।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना राज्य सरकार द्वारा समाज में सर्वधर्म-सम्भाव तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए संचालित है, इस योजना के अन्तर्गत विभिन्न समुदाय एवं धर्माें के रीति-रिवाज के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाता है।

ब्लाकों में भी बजी शहनाई
जनपद मुख्यालय सहित विकास खण्ड डेरापुर में देवीसहाय इण्टर कालेज डेरापुर में 70 जोड़ों का, अमरौधा विकास खण्ड में 45, मलासा में श्रीकृष्ण औद्योगिक इण्टर कालेज मोहम्मदपुर में 62, राजपुर विकास खण्ड में 57, संदलपुर के सावित्री वाटिका में 63 व रसूलाबाद में गैलेक्सी गार्डन असालतगंज में 71 सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। कुल 482 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कुल 482 जोड़ों में 385 जोड़े अनुसूचित जाति के थे, 86 जोड़े पिछड़ा वर्ग के अथवा 11 जोड़े अल्पसंख्यक वर्ग के सम्मिलित हुए।

डीएम ने नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद

जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा भी समस्त नव विवाहित दंपत्तियों को शुभकामनाओं सहित आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप सभी दो परिवारों को चलाने हेतु एक कड़ी की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शादी को एक संस्कार बताते हिये कहा कि यह एक ऐसा संस्कार है जो हर व्यक्ति अपने जीवन में निभाता है एवं इसी संस्कार से ही भारत को जाना जाता है। उन्होंने कहा कि हर पिता को अपनी बेटियों पर गर्व होना चाहिए व वर पक्ष को वधु को बेटी के रूप में अथवा वधु पक्ष को वर को बेटे की तरह समझना चाहिए, जिससे समाज निरंतर सुधार की ओर अग्रसर हो सके।
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सुनीति एवं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया व सेल्फी पॉइंट पर जाकर सेल्फी भी ली व सभी को इस पावन मौके पर फोटो लिए जाने व हर्षोउल्लास से दाम्पत्य जीवन की शुरुआत करने का संदेश दिया। उपजिलाधिकारी सदर भूमिका यादव सहित संबंधित खण्ड विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, समाजसेवी कंचन मिश्रा उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *