Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > मैनपुरी में डिंपल ने जीत दर्ज की,रामपुर में पहली बार भगवा फहरा

मैनपुरी में डिंपल ने जीत दर्ज की,रामपुर में पहली बार भगवा फहरा

Spread the love

सुनाद न्यूज

08 दिसंबर 2022

लखनऊ। प्रदेश के एक लोक सभा व दो विधान सभा चुनाव के परिणाम आ गए है। मैनपुरी लोक सभा सीट पर डिंपल यादव ने जीत दर्ज की। साथ ही रामपुर विधान सभा चुनाव में आजम खान का गढ़ ढह गया। पहली बार भाजपा ने जीत दर्ज की।जबकि खतौली में भाजपा हैट्रिक लगाने में चूक गई।

डिंपल भाभी लोक सभा मे बनेगी मुलायम की आवाज
मुलायम सिंह के निधन के बाद लोक सभा सीट पर उपचुनाव में उनकी बहू डिंपल यादव ने सपा की सीट बरकरार रखी है। करीब 288461 वोट से जीत हासिल कर चुकी हैं। जिससे सपाइयों में जोश भर दिया है।

आजम खान का गढ़ ढहा,भगवा फहरा

अब तक रामपुर विधानसभा सीट को आजम खां का गढ़ माना जाता रहा है। इस सीट पर अब 18 बार चुनाव और दो बार उपचुनाव हुए हैं। इन चुनावों में 10 बार आजम खां ने और एक उपचुनाव में उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा ने जीत हासिल की है। इस सीट पर हुए 20 वें चुनाव में भाजपा के आकाश सक्सेना ने जीत दर्ज की।

भाजपा हैट्रिक बनाने में चुकी

रालोद-सपा-आसपा गठबंधन ने खतौली उप चुनाव में भाजपा को हराकर विजय हासिल की। रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने भाजपा की राजकुमारी सैनी को 22160 मतों से शिकस्त दी। बताया गया कि मदन भैया को 97071 तो भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को 74906 वोट मिले हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *