Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > राष्ट्रीय > गुजरात मे भाजपा ने 156 सीटें जीतकर रचा इतिहास,हिमाचल में नही टूटा मिथक

गुजरात मे भाजपा ने 156 सीटें जीतकर रचा इतिहास,हिमाचल में नही टूटा मिथक

Spread the love

सुनाद न्यूज

08 दिसंबर 2022

पूनम अग्निहोत्री

लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात मे अपना कब्ज़ा बरकरार रखा। 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भाजपा ने 182 सीटों पर हुए चुनाव में 156 सीटों पर जीत दर्ज करके सातवीं बार लगातार सरकार का इतिहास रच दिया। गुजरात मे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में भाजपा की ऐसी सुनामी चली की गुजरात मे वापसी के लिए बेताब देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस और गुजरात मे मुफ्त बिजली के दम पर सरकार बनाने का दावा करने वाली अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की धज्जियां उड़ गई। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को इतने बुरे प्रदर्शन की कतई उम्मीद नही थी। सबसे ज़्यादा नुकसान कांग्रेस को हुआ है। 2017 के विधानसभा चुनाव में 77 सीटें जीतने वाली कांग्रेस 2022 के चुनाव में 17 सीटों पर सिमट कर रह गई। ये गुजरात मे कांग्रेस का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। वहीं आम आदमी पार्टी ने गुजरात मे 5 सीटों पर जीत दर्ज की। और पांच सीट की जीत उसे राष्ट्रीय पार्टी का तमगा दिलाने में मददगार होगी।

 

हिमाचल में भाजपा का नही चला जादू,दूसरी बार सरकार सपना बनी

वह हिमाचल प्रदेश की बात करे तो कांग्रेस ने यहाँ भाजपा को सत्ता से बे-दखल करके वापसी की है। हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटो पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटे जीती। वहीं सत्ताधारी भाजपा को 25 सीटों से संतोष करना पड़ा। अन्य के खाते में 3 सीटें आई। हिमाचल प्रदेश में कोई भी सरकार लगातार 10 साल नही चली। हिमाचल की जनता हर 5 साल में सरकार बदल देती है। क्योंकि जनता के मैयार पर कांग्रेस और भाजपा की सरकार खरी नही उतर पाती है हिमाचल प्रदेश में ब-दस्तूर बदलाव जारी है। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की झाड़ू नही चली पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब नही हो सकी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *