शिवली क्षेत्र में चोरों का बोलबाला

सुनाद न्यूज

07 दिसंबर 2022

शिवली। कोतवाली शिवली क्षेत्र में चोरों की धमाचौकड़ी से आम लोगों में भय पनपा हुआ है। चोरों ने बीती रात बाल विकास परियोजना कार्यालय को निशाना बनाया और एक किसान की दो भैंसे खोल ले गए। वहीं बाइक चोरी की रिपोर्ट पुलिस ने करीब एक माह बाद दर्ज की है।
पहली घटना मैथा विकास खंड परिसर में खुले बाल विकास परियोजना कार्यालय मैथा में बीती रात दरवाजा तोड़ दिया।प्रभारी सीडीपीओ सुमन लता ने बताया कि चोरों ने दरवाजा तोड़ दिया। हालाकि कुछ ले नही जा सके। सूचना पर इंस्पेक्टर अपराध अब्दुल कलाम जांच करने पहुंचे। मैथा चौकी प्रभारी ज्ञानप्रकाश पांडेय ने बताया कि मौखिक सूचना दी गई है। तहरीर नही मिली है।
दूसरी घटना नवलनिवादा गांव की है। यहां पर चोर किसान प्रमोद कुमार की दो कीमती भैंसे चोर चोरी कर ले गए। किसान ने भैंसोंके चोरी होने की सूचना पुलिस को दी है।
तीसरी घटना एक माह पूर्व मैथा तहसील परिसर की है। यहां पर चोर एक अधिवक्ता के चेंबर के बाहर खड़ी गौरी बाघपुर के कौशल किशोर सिंह की बाइक चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि 3 नवंबर की घटना है। और पुलिस से शिकायत भी की थी। अब चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *