Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > अपराध > बदमाशों ने व्यापारी से नकदी व ज्वेलरी लूटी

बदमाशों ने व्यापारी से नकदी व ज्वेलरी लूटी

Spread the love

सुनाद न्यूज

07 दिसंबर 2022

बृजबिहारी द्विवेदी

मैथा। बाइक सवार बदमाशों ने खाद,पशु आहार व ज्वैलरी का काम करने वाले व्यापारी को घर लौटते आंखों में मिर्च पाउडर डाल बैग लूट लिया। बैग में करीब ढाई लाख खाद,पशु आहार की बिक्री के पैसे व करीब 40 हजार रुपए की ज्वैलरी व मोबाइल लूट लिया। सूचना पर एसपी सुनीति भी मौके पर पहुंची। और घटना की पड़ताल की। साथ ही शिवली पुलिस को बदमाशों की धरपकड़ के निर्देश दिए।
कोतवाली शिवली के सरैयां लालपुर के रहने वाले चंद्रभान सिंह मैथा कस्बे में खाद,पशु आहार व ज्वैलरी की दुकान किए हैं। मंगलवार की देर शाम मैथा से टिकरी रोड होकर बाइक से सरैयां लालपुर जा रहे थे। गांव से कुछ पहले सूनसान जगह देख बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर बैग छीन लिया।बैग में खाद,पशु आहार की बिक्री के करीब ढाई लाख रुपए व तीस हजार रुपए की ज्वैलरी को
लूट ले गए। पीड़ित की सूचना पर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह व मैथा चौकी प्रभारी ज्ञानप्रकाश पाण्डेय आनन फानन में मौके पर पहुंचे। बदमाशों की घेराबंदी के प्रयास किया। हालाकि बदमाश पुलिस के हत्थे नही चढ़े। सीओ आशापाल सिंह भी मौके पर पहुंचे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *