Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > डीएम व एसपी ने अभियोजन कार्यों से जुड़े मामलों की समीक्षा, दिए निर्देश

डीएम व एसपी ने अभियोजन कार्यों से जुड़े मामलों की समीक्षा, दिए निर्देश

Spread the love

बैठक में सही आंकड़े न प्रस्तुत कर पाने के दृष्टिगत संयुक्त निदेशक अभियोजन को कारण बताओ नोटिस

सुनाद न्यूज

29 नवंबर 2022

कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में मंगलवार अभियोजन कार्यों से जुड़े मामलों की विकास भवन सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सबसे पहले सभी जिला अभियोजन पदाधिकारी, सहायक अभियोजन पदाधिकारी, लोक अभियोजक और अपर लोक अभियोजक को स्पीडी ट्रायल से संबंधित मामलों के निष्पादन में प्रगति लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि पास्को व अन्य संगीन धाराओ के अंतर्गत किसी भी स्थिति में वेल की अपील ना की जाए व बेल स्वीकृत न की जाए। बैठक में लंबित विवेचना में लापरवाही करने पर संयुक्त निदेशक अभियोजन को जिलाधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया। इससे पहले उन्होंने स्पीडी ट्रायल से संबंधित मामलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। साथ ही एक्साइज एक्ट, पॉक्सो एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, एससी-एसटी एक्ट, हत्या, डकैती, बलात्कार, शस्त्र अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण एवं गंभीर मामलों को चिह्नित करते हुए उसके निष्पादन के लिए कार्रवाई के निर्देश दिये।
वहीं बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनीति ने कहा कि न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन के लिए सभी संबंधित पक्षों में समन्वय का होना आवश्यक है। इसलिए जरूरी है कि सभी पक्ष आवश्यक कागजात या प्रतिवेदन की प्राप्ति के लिए ससमय संपर्क करें। इसी क्रम में उन्होंने सभी जिला अभियोजन अधिकारी, लोक अभियोजक एवं अपर लोक अभियोजकों को अगली बैठक में ऐसी सूची लाने का निर्देश दिया जो संबंधित पुलिस थाना के प्रयास का अभाव या तकनीकी कारणों के कारण लंबित है। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन केशव नाथ गुप्ता आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *