Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > एआरटीओ प्रशासन को डीएम ने लगाई लताड़

एआरटीओ प्रशासन को डीएम ने लगाई लताड़

Spread the love

घायलों की मदद करने वाले व्यक्तियों को शासन से मिलने वाले लाभों से लाभान्वित किया जाए-डीएम

स्कूलों में चलने वाले वाहनों को परिवहन विभाग फिटनेस की कराए जांच, वाहनों में फिटनेस ना पाए जाने पर करें कार्यवाही-डीएम

सभी उपजिलाधिकारी अतिक्रमण हटाए जाने हेतु करें विशेष प्रबंध: जिलाधिकारी

सुनाद न्यूज

29 नवंबर 2022

गीतेश अग्निहोत्री

कानपुर देहात।जिलाधिकारी नेहा जैन एवं पुलिस अधीक्षक सुनीति की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अनुतोषण  अधिनियम के तहत व्यक्तियों को लाभ प्राथमिकता पर दिए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।इससे प्रथक उन्होनें ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किये जाने के निर्देश दिए, जो दुर्घटना के दौरान घायल हो जाने वाले व्यक्तियों को अस्पताल तक ले जाने अथवा अन्य मदद करते हैं। व उसकी जान बचाने में मदद की है।उनके द्वारा किए गए सहयोग के तहत शासन द्वारा उपलब्ध दिए जा रहे लाभ से लाभान्वित किये जाने हेतु निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर उचित कार्रवाई की जाए एवं शीघ्र ही उनको खत्म करने हेतु विशेष प्रबंध किया जाएं। बैठक में एआरटीओ प्रशासन मनोज वर्मा द्वारा कार्यों में रुचि न लेने तथा शिथिलता पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यों में सुधार लाने एवं बुकलेट को अच्छे से तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया,।एआरटीओ द्वारा बताया गया कि जनपद में 553 स्कूली वाहनों की जांच की गई है, जिसमें 125 वाहन में फिटनेस ना पाए जाने पर उनको नोटिस जारी की गई है एवं सख्त हिदायत दी गई है। वाहनों की फिटनेस कर ही वाहनों को चलाया जाए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर अतिक्रमण को हटाया जाए एवं सर्दी के चलते वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप अवश्य लगाएं। बैठक में यातायात नियमों के पालन की स्थिति तथा इस बिन्दु पर पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा कृत कार्यवाही पर विचार विमर्श किया गया। स्कूलों में संचालित वाहनों के फिटनेस परमिट एंव उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्देश मानकों के सम्बन्ध में यथोचित दिशा निर्देश दिए गए, उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबन्धक के साथ बैठक की जाए जिसमें स्कूल में आने वाले पार्किग की व्यवस्था, स्कूल प्रारम्भ होने एंव छूटने के समय सारणी का इस प्रकार निर्धारण की विभिन्न स्कूलों के प्रारम्भ होने एंव छूटने में अन्तराल रहे। स्कूलों में यातायात नियमों के प्रशिक्षण की सूचना, सीट बेल्ट एंव हेलमेट के सम्बन्ध में कृत कार्यवाही, सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में तुरन्त चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता पर विचार विमर्श, हिट एण्ड रन दुर्घटना के मामले में सोलेशियम स्कीम 1989 के अन्तर्गत सहायक प्रदान की जाने की समीक्षा, ब्लैक स्पॉट के चिन्हांकन एवं सुधारात्मक कार्यवाही पर विचार, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की वाहनों कि स्थिति व उनके चालको की सम्बन्ध में समीक्षा, अतिक्रमण पर कृत कार्यवाही करने के साथ ही रिफ्लेक्टर व टेप लगाए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए, सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता उत्पन्न कराना जिसमें यातायत सुगम व सुरक्षित हो, शिक्षा संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों के परिवहन हेतु वसूल किये जाने वाले अनुरक्षण व्यय को निर्धारित किये जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन केशवनाथ गुप्त, अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ए के सिंह आदि विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *