Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > तेजरफ्तार वैन पलटी सात बच्चे घायल,डीएम एसपी ने जाने हाल

तेजरफ्तार वैन पलटी सात बच्चे घायल,डीएम एसपी ने जाने हाल

Spread the love
डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण अभिवावकों से मिलकर दी सांत्वना।
चिकित्सकों को विशेष ध्यान दिये जाने के दिये निर्देश
सुनाद न्यूज
30 नवम्बर 2022
बृजबिहारी द्विवेदी
कानपुर देहात। तहसील डेरापुर के थनवापुर गांव के पास बुधवार को  पीडी निगम कॉन्वेंट स्कूल की तेज रफ्तार स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 7 बच्चे हुए घायल, 2 की हालत नाजुक है। जिनको कानपुर रेफर किया गया।  हादसे में हर्ष तिवारी, विष्णु, प्रियल, हिमांशु, इच्छा तिवारी, उमंग सिंह व गणेश कुमार इस घटना में घायल हुए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया का रहा है व गंभीर रूप से घायल बच्चों को कानपुर रेफर किय गया है। हादसे की खबर पाकर जिलाधिकारी नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक सुनीति ने जिला अस्पताल में भर्ती छात्र छात्राओं से मिली। और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अभिवावकों को भी ढांढस बंधाया। यातायात माह में इस तरहकी घटना ने कई सवाल खड़े किए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *