Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > Uncategorized > शिव प्रकाश बने रनियां थाना प्रभारी

शिव प्रकाश बने रनियां थाना प्रभारी

Spread the love

सुनाद न्यूज

29 नवंबर 2022

राम मिलन शर्मा

रनिया,कानपुर देहात।पुलिस अधीक्षक सुनीति द्वारा फेरबदल के क्रम में रनिया थाना प्रभारी को जहां झींझक चौकी प्रभारी बनाकर भेजा गया। वही गजनेर थाना प्रभारी को रनिया थाने का प्रभारी बनाया गया। मंगलवार को चार्ज लेने आए नवागंतुक थाना प्रभारी को रनिया के लोगों ने स्वागत किया। बताते चलें कि रनियां चौकी में तैनात थाना प्रभारी अतुल गौतम को झींझक चौकी का प्रभारी बनाया।और गजनेर थाना प्रभारी शिव प्रकाश सिंह को रनिया थाने का थाना इंचार्ज बनाया गया है। थाने का चार्ज लेने आए शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि लोगों की सुरक्षा उनका प्रथम दायित्व होगा। और उन्होंने अराजक तत्वों को आगाह करते हुए कहा कि अराजक तत्व या तो अपराध छोड़ दें या फिर रनिया थाना क्षेत्र छोड़कर और कहीं चले जाएं। नहीं तो उनका एक ही ठिकाना होगा वह है जेल। थाना क्षेत्र के सभी नागरिकों से मैत्री संबंध बना कर रखना उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी। वहीं अतुल गौतम को कस्बा रनिया के बासिंदो द्वारा फूल माला पहनाकर लोगों ने उनको अश्रुपूरित नेत्रों से विदाई दी। जिस पर पूर्व थाना प्रभारी ने लोगों से बात करते हुए कहा कि जब तक वह रनिया थाना रहे तो उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों से मैत्री संबंध बना कर रखा है और ये भरसक प्रयास किया है कि अराजक तत्व सर न उठा पाये आवागमन के क्रम में उप निरीक्षक सुनील तिवारी,गणेश पटेल, सत्यदेव ओझा पंकज मिश्रा, सर्वेश शर्मा,संदीप कुमार,शैलेन्द्र यादव, प्रिंस कुमार डिम्पल कनौजिया, विष्णु कुमार, दीपक खारी आदि लोग मौजूद रहे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *