Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > डेढ़ सौ साल पुराने नहर पुल पर भारी वाहनों के लिए नो इंट्री

डेढ़ सौ साल पुराने नहर पुल पर भारी वाहनों के लिए नो इंट्री

Spread the love

सुनाद न्यूज

28 नवम्बर 2022

गीतेश अग्निहोत्री

कानपुर देहात। जिले की तहसील डेरापुर के  झींझक के मध्य सिंचाई विभाग की नहर पर लगभग 150 वर्ष पुराना बना पुल जर्जर व क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पर भारी वाहनों के आवागमन से हादसे की आशंका ग्रामीण जता रहे थे। डीएम नेहा जैन ने जनहित को देखते हुए इस नहर पुल पर भारी वाहनों के आवगमन को बैन कर निकलने पर नो इंट्री कर दी है। डीएमने बताया कि 21 नवंबर को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (वि0/रा०),परियोजना प्रबन्धक सेतु निगम, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, अधिशासी अभियन्ता, प्रा०ख० लो०नि०वि०, सहायक अभियन्ता सिंचाई औरैया दिबियापुर के साथ बैठक कर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। साथ ही पुल की स्थिति का ऑकलन कर नये पुल के निर्माण के बारे में भी चर्चा की गई।

रुट डाईवर्ज़न प्लान के अनुरूप संचालित होंगे वाहन

अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, कानपुर देहात द्वारा प्रस्तुत आख्या के अंतर्गत डायवर्जन गूगल मैप के अनुरूप करते हुए जनहित में एस0एच0-114 के किमी० संख्या-55 झींझक कस्बे के मध्य सिंचाई विभाग की नहर पर बने क्षतिग्रस्त पुल के भाग को भारी वाहनों के लिए अब “नो इन्ट्री” घोषित है। डीएमने बताया कि अधिशासी अभियन्ता, प्रा०ख०, लो०नि०वि०, कानपुर देहात द्वारा प्रस्तुत डायवर्जन के अनुसार सूलाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन एस0एच0 – 114 के किमी 57 से निकलने वाले मार्ग जो कि पिलख, कन्चौसी होते हुए पुनः एस०एच० 114 के किमी 53 में मिल जाते हैं। उक्त डायवर्जन में 21 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। अतः निर्धारित मार्ग से उपरोक्तानुसार भारी वाहनों को प्रतिबन्धित करते हुए निर्धारित किये गये डायवर्जन मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन किया जाये जिसका अनुपालन तत्काल प्रभाव से किये जाने हेतु संबंधित पुलिस अधिकारी व संबंधित अधिकारी को किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *