Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > उपेक्षा के चलते कमल गट्टा पैदा होना हुआ बंद,विदेशी परिंदों ने भी आना छोड़ा

उपेक्षा के चलते कमल गट्टा पैदा होना हुआ बंद,विदेशी परिंदों ने भी आना छोड़ा

Spread the love

सुनाद न्यूज

24 नवंबर 2022

गीतेश अग्निहोत्री

कानपुर देहात। मैडम मघई झील पर ठेकेदार बंधे लगाकर पानी को रोकता है। यह बात औनहा की मघई झील व इंदिरागांधी वनचेतना केंद्र के निरीक्षण पर पहुंची डीएम नेहा जैन से ग्रामीण वैभव सिंह ने कही।ग्रामीणों ने कहा की पहले इस झील में कमल गट्टा होता था। और ट्रांसाइबेरियन पक्षी आते थे। झील की उपेक्षा के चलते हैं कमलगट्टा पैदा होना बंद हो गया और विदेशी पक्षियों ने भी आना छोड़ दिया है
डीएम गुरुवार को औनहा के इंदिरा गांधी वनचेतना केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची थी। उन्होने पार्क का घूमकर निरीक्षण किया। डीएफओ एके द्विवेदी ने जानकारी दी। इसके बाद डीएम करीब चालीस बीघे में फैली मघई झील का निरीक्षण करने पहुंची। ग्रामीण वैभव ने तालाब में मछली पालन कर रहे ठेकेदार पर मनमानी की शिकायत की। कहा कि मघई झील को अमृत सरोवर योजना में शामिल कर कायाकल्प किया जाए। इस मौके पर एसपी सुनीति,एसडीएम मैथा महेंद्र कुमार,एसडीएम रसूलाबाद जीतेन्द्र कटियार, रेंजर अरविंद शुक्ला,ग्राम प्रधान आमना,मानव सेवा संगठन के अध्यक्ष आशुतोष त्रिवेदी,सीओ आशापाल सिंह,इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह,एसआई देवेंद्र सिंह,रंजीत सिंह मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *