Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > रनियां में बजबजा रही नालियां

रनियां में बजबजा रही नालियां

Spread the love

सुनाद न्यूज

28 नवंबर 2022

रनिया, कानपुर देहात ।प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही सफाई की मुहिम को रनिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में लगे सफाई कर्मी पलीता लगाते साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।जहां पर नालियों में गंदगी का अंबार लगा है।जिससे वार्ड नंबर 13 के बाशिंदे दूषित वायु में जीने के लिए मजबूर है। बताते चलें कि रनिया से मैंथा जाने वाले मार्ग पर बसा शिवपुरी वार्ड नंबर 13 मोहल्ले में गंदगी का आलम यह है कि नांलिया बज बजा रही हैं। मोहल्ले में निवास करने वाले शिवम,सुरेश कुमार,ममता ने बताया कि यदि सफाई कर्मी कम संख्या का रोना रोते हैं। सुपरवाइजर से भी शिकायत की सुपरवाइजर द्वारा उनको सिर्फ झूंठे आश्वासन के अलावा अभी तक कुछ नहीं होते दिखा।जिस पर मोहल्ले के लोग काफी नाराज है।कहा की यह बदबूदार नालियां यदि ऐसे ही बज बजाती रहीं त बच्चों के जीवन में अनेकों प्रकार की बीमारियां घर कर लेंगे। जिससे हम लोग नगर पंचायत अधिकारी से यह मांग की है। ईओ ने बताया कि अभी तक जानकारी नही थी। अब सफाई करवाई जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *