Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > उत्तर प्रदेश > तहसीलदार ने आंगनबाड़ी बच्चों को बांटे स्कूली बैग

तहसीलदार ने आंगनबाड़ी बच्चों को बांटे स्कूली बैग

Spread the love

पत्रकार विधिक वेलफेयर एसोसिएशन( रजि) की बच्चों के उत्थान का प्रयास

सुनाद न्यूज,

23नवंबर 2022

बृजबिहारी द्विवेदी/राजू शुक्ला

मैथा कानपुर देहात ।आंगनबाड़ी केंद्र को आकर्षक व मॉडल बनाने की दिशा में शासन की मंशा के अनुरूप आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लेकर उनके उन्नयन व विकास के लिए कदम बढ़ाते हुए पत्रकार विधिक वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष गीतेश कुमार अग्निहोत्री ग्राम प्रधान मुकेश राठौर व एडीओ पंचायत श्यामसुंदर पाल के साथ तहसीलदार पूर्णिमा सिंह ने मैथा विकास खण्ड के माण्डा चतुर्थ आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को स्कूली बैगों का वितरण किया।

पत्रकार विधिक वेलफेयर एसोसिएशन ने बच्चों को लिया गोद

इस केंद्र को संगठन ने महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व जिलाधिकारी नेहा जैन की संस्तुति पर गोद लिया है । 23 नवंबर बुधवार को तहसीलदार पूर्णिमा सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों की बौद्धिक क्षमता का परीक्षण करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया । बच्चों ने उन्हें भावगी त, गिनती, अंग्रेजी वर्णमाला , पहाड़ा सुनाया। बच्चों का बौद्धिक स्तर देख उनकी तारीफ की। कार्यकर्ता व सहायिका को के न्द्र सम्बन्धितआवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैग पाकर नौनिहाल के चेहरे खिल उठे

केंद्र पर मौजूद बच्चों को स्कूली बैगों का वितरण किया गया। बैग पाकर नौनिहाल बच्चों के चेहरे खिल उठे। इसके पहले संगठन द्वारा बच्चों को कापी, पेंसिल, पेंसिल बाक्स, रबड़, स्लेट, चाक आदि का वितरण किया जा चुका है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गीतेश कुमार अग्निहोत्री ने बताया शीध्र ही बच्चों को सर्दी के मौसम में स्वेटर एवं जूता मोजों का वितरण किया जाएगा तथा स्वास्थ्य कैम्प लगाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। संगठन का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्र पर आने वाले बच्चों का सर्वांगीण विकास होना है । इसी के साथ केन्द्र पर पंजीकृत गर्भवती धात्री महिलाओं का नियमित टीकाकरण व जांचों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सहभागिता से स्वास्थ्य लाभ की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस मौके राजू मिश्रा, नीरज राठौर तूलिका द्विवेदी कार्यकत्री रीना द्विवेदी सहायिका चंद्रमुखी मौजूद रही।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *