Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > खेल > महिला पहलवानों की कुश्ती देखने उमड़े ग्रामीण

महिला पहलवानों की कुश्ती देखने उमड़े ग्रामीण

Spread the love

सुनाद न्यूज

20 नवंबर 2022

दांव आजमाते पहलवान

बृजबिहारी द्विवेदी

मैथा/शिवली/रनियां। तहसील मैथा के परसौली में बजरंग स्वामी मंदिर पर दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के कई जिलों से आए पहलवानों ने हाथ आजमाएं। मुख्य अतिथि सपा नेता अनूप सिंह ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल में कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत करवाई। मेला आयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजू यादव ने बताया कि राजू कन्नौज ने राजेश लखनऊ चारो खाने चित्त किया। हैप्पी फिरोजाबाद ने श्यामसुंदर बनारस को पटखनी दी। इसी तरह महिला पहलवान काजल हरियाणा ने मोनिका कानपुर को हराया। दिव्यांका कानपुर ने जीविसा हरियाणा को पराजित किया।
इस मौके पर फतेह बहादुर,ग्राम प्रधान सुरेश पाल,पप्पू यादव,सागर यादव,अजित यादव मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *