Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > विविध > मैथा में अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

मैथा में अधिवक्ताओं ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

Spread the love

सुनाद न्यूज

18 नवंबर 2022

बृजबिहारी द्विवेदी

मैथा कानपुर देहात। मैथा तहसील में अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के उपेक्षित रवैए से नाराज़ होकर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव की अगुवाई में अधिकारियों के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि पत्रावलियों की ससमय सुनवाई नहीं होती है और अधिवक्ताओं द्वारा की गई शिकायतों का निस्तारण भी नहीं किया जा रहा है जिसके विरोध में अधिवक्ताओं ने बैठक करके आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया। इस मौके पर अधिवक्ता रमेश श्रीवास्तव, अशोक कुमार त्रिवेदी, देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, गोविंद सिंह सेंगर , गीतेश कुमार अग्निहोत्री, अमित श्रीवास्तव, सम्पूर्णानंद दीक्षित, विवेक भदौरिया, उमेन्द्र शुक्ला, वीरेंद्र सिंह सेंगर, सुमित पाठक, धर्मवीर सिंह राहुल यादव, प्रेमचन्द्र वर्मा, अनिल त्रिवेदी, जयराम कमल, उमाकांत त्रिपाठी , रणविजय सिंह, राहुल दीक्षित, रविकांत कमल, शिववीर सिंह, प्रमोद कश्यप, विनोद अवस्थी, संदीप द्विवेदी, मुकेश मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *