Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > मुददे की बात > डीएम ने करौसा गांव में धान व बाजरा की फसल की कराई क्रॉप कटिंग

डीएम ने करौसा गांव में धान व बाजरा की फसल की कराई क्रॉप कटिंग

Spread the love

किसान पराली को न जलाये, करें उपयोग -डीएम

सुनाद न्यूज
11 नवम्बर 2022

गीतेश अग्निहोत्री

कानपुर देहात। जिले की डीएम नेहा जैन
किसानों की प्रगति के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने शुक्रवार को अकबरपुर तहसील क्षेत्र के करौसा गांव में पहुंचकर धान एवं बाजरा फसल की क्राप कटिंग कराई। अलग अलग किसानों के खेतों में कराई गई क्राप कटिंग में कम पैदावार होने पर नाराजगी भी व्यक्त की।

नवीन तकनीक का उपयोग करें किसान

जिलाधिकारी ने किसानों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि नवीन तकनीक के सहारे पैदावार को और बेहतर बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से इसके लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किसानों के लिए किया जा रहा है। किसानों को इसका फायदा उठाने के लिए आगे आना चाहिए।

पराली जलाने से पर्यावरण होता है प्रदूषित

जिलाधिकारी ने किसानों से पराली न जलाने हेतु अपील करते हुए कहा कि पराली न जलाये इसके जलाने से पर्यावरण दूषित होता है, इससे बीमारियां पैदा होती है जो जानलेवा होती है, सभी को पराली न जलाने हेतु प्रेरित करें तथा पराली जलाने पर जुर्माना भी लगाया जाता है।

सहफसली खेती को अपनाए किसान

जिलाधिकारी ने किसानों को पारंपरिक खेती के साथ ही तकनीकी खेती व सहफसली खेती को अपनाने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि इससे किसान अपनी वार्षिक आय को काफी बेहतर बना सकते हैं।

केंद्र प्रभारी किसानों को फसल विक्रय के लिए करें प्रेरित

केन्द्र प्रभारी गांवों का भ्रमण कर किसानों को अपनी फसल को विक्रय हेतु प्रेरित करें तथा उनको लाभ के बारे में जागरूक करें। किसान साफ सुथरा अपनी फसल को केन्द्रों में लाए।क्रय क्रन्द्र में सम्पूर्ण व्यवस्थाऐं दुरस्त रहे। किसी प्रकार की कोई लापरवाही न की जाए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *