Skip to main content

Sunaad News

Blog Post

Sunaad News > रोजगार > लक्ष्य को पूर्ण न करने पर डीएम ने जताई कड़ी नाराजगी

लक्ष्य को पूर्ण न करने पर डीएम ने जताई कड़ी नाराजगी

Spread the love

पीएम स्वनिधि योजना से रेहड़ी पटरी विक्रेताओं को करें लाभान्वित-डीएम

सुनाद न्यूज
11 नवंबर 2022

गीतेश अग्निहोत्री

कानपुर देहात।जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को नगर निकायों एवं डूडा विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पीएम स्वनिधि योजना के लक्ष्य को पूर्ण न करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्ति करने के निर्देश सभी नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को दिए
जिलाधिकारी ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें रेहड़ी पटरी विक्रेताओं को दस हजार रुपये का लोन दिया जाता है। प्रथम लोन चुकाने के बाद बैंक से एनओसी मिलती है, जिसके बाद बीस हजार रुपये के द्वितीय लोन के लिए आवेदन किया जा सकता है। यदि विक्रेता डिजिटल ट्रांजैक्शन करता है तो उसके द्वारा लिया गया लोन ब्याज मुक्त हो जाता है। डिजिटल साक्षरता बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने हेतु सभी नगर निकायों के अधिकारियों एवं डूडा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) केशवनाथ गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता, परियोजना अधिकारी डूडा हर्ष अरविन्द, समस्त नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *